Akshay Kumar Net Worth: भारत के सुपरस्टार अभिनेताओं में से एक अक्षय कुमार की कुल संपत्ति को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुमान लगाया जाता है कि उनके पास ₹2500 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। यह संपत्ति उन्होंने विज्ञापन, फिल्मी करियर, व्यवसाय, रियल एस्टेट निवेश, और ब्रांड एंडोर्समेंट के माध्यम से अर्जित की है। उनकी फैन फॉलोइंग भी बेहद विशाल है, जिससे उन्हें अतिरिक्त कमाई होती है और वे हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।
विष्णु मंचु की फ़िल्म ‘कन्नप्पा’ का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। जब से यह फ़िल्म अनाउंस हुई थी, तभी से इसकी कास्टिंग को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं। बताया जा रहा है कि इस फ़िल्म में तीन बड़े सितारे एक साथ नज़र आ सकते हैं। अब इस बड़े बजट की ऐतिहासिक ड्रामा फ़िल्म का टीज़र जारी कर दिया गया है, जिसकी वजह से अक्षय कुमार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी कारण लोग उनकी कुल संपत्ति को लेकर जानकारी तलाश रहे हैं, जिसकी पूरी डिटेल यहाँ उपलब्ध है।
Table of Contents
कौन है? Akshay Kumar
Akshay Kumar: का जन्म 9 सितंबर 1967 को हुआ था। वह बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं और उन्हें “खिलाड़ी कुमार” के नाम से भी पहचाना जाता है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1991 में फिल्म ‘सौगंध’ से की थी, जो ज्यादा सफल नहीं रही। हालांकि, इसके बाद 1992 में आई थ्रिलर फिल्म ‘खिलाड़ी’ ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई।

अगर अक्षय कुमार को मिले पुरस्कारों की बात करें, तो उन्हें सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई शानदार भूमिकाएँ निभाईं, जिससे उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए। आज वे भारत के सबसे लोकप्रिय और बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते हैं।
Akshay Kumar Net Worth
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार की कुल संपत्ति करीब ₹2500 करोड़ आंकी गई है। उनकी आय के मुख्य स्रोत फिल्मों में अभिनय, ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टार्टअप और रियल एस्टेट में निवेश, विज्ञापन आदि हैं। आज वे *करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और बॉलीवुड के सबसे सफल सितारों में गिने जाते हैं।

अगर अक्षय कुमार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें, तो उनके 67 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनकी लाइफस्टाइल को बेहद पसंद करते हैं। वहीं, उनके पास आधुनिक सुविधाओं से लैस आलीशान घर भी है। उनकी फिल्में दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं, जिसकी वजह से वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
Akshay Kumar Net Worth: आन्य स्त्रोत
अक्षय कुमार की कुल संपत्ति 2500 करोड़ से भी अधिक बताई जा रही है लेकिन उनकी कमाई केवल फिल्मों तक सीमित नहीं है वह अन्य माध्यम से भी करोड़ों रुपए की कमाई करते हैं इसमें उनका एक प्रोडक्शन हाउस है जिसमें फिल्मों और वेब सीरीज से भी कमाई करते हैं प्रोडक्शन हाउस से इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स बॉलीवुड के अलावा भी इंटरनेशनल ब्रांड और फिल्मों में भी आय अर्जित करते हैं इसके साथ-साथ उनके रियल स्टेट इन्वेस्टमेंट भी है मुंबई गोवा और कनाडा में भी उनकी महंगी प्रॉपर्टी है यह उनके अन्य के स्रोत है
अक्षय कुमार की कुल संपत्ति, प्रसिद्ध फ़िल्में और रियल एस्टेट
श्रेणी | विवरण |
---|---|
कुल संपत्ति (Net Worth) | ₹2500 करोड़+ (मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार) |
आय के मुख्य स्रोत | फ़िल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन, रियल एस्टेट, स्टार्टअप निवेश |
प्रसिद्ध फ़िल्में | 1. खिलाड़ी (1992) 2. मोहरा (1994) 3. हेरा फेरी (2000) 4. गरम मसाला (2005) 5. हाउसफुल सीरीज 6. रुस्तम (2016) 7. टॉयलेट: एक प्रेम कथा (2017) 8. केसरी (2019) 9. मिशन मंगल (2019) 10. सूर्यवंशी (2021) |
रियल एस्टेट (प्रॉपर्टी) | 1. मुंबई में सी-फेसिंग बंगला 2. गोवा में लग्जरी विला 3. कनाडा में आलीशान मकान 4. अंधेरी और जुहू में कई प्रॉपर्टी |
Alia Bhatt Net Worth 550 Cr? जाने कैसे बनाई आलिया भट्ट ने करोड़ों की संपत्ति यहां से देखे!
1 thought on “Akshay Kumar Net Worth ₹2500 करोड़! ऐसे बनाई अक्षय ने अपनी करोड़ों की दौलत, यहॉ से देखे!”